Gorakhpur News: युवती से यौन शोषण का आरोप

उनवल। खजनी थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संतकबीरनगर निवासी 19 वर्षीय युवती ने खजनी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह आर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती है। आरोप है कि खजनी के खुटहना निवासी एक युवक से उसकी पहचान करीब एक वर्ष पहले एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध पर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Gorakhpur News: युवती से यौन शोषण का आरोप #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar