सावधान: बच्चों में ये 4 बदलाव दिखें तो करा लें खून की जांच, कहीं ये एनीमिया की तरफ इशारा तो नहीं?

क्या आपका बच्चा भी हर समय थका-थका सा रहता है, सीढ़ियां चढ़ते ही सांस फूल जाती है या चेहरा भी उतर गया है इसे सिर्फ पढ़ाई का दबाव और ज्यादा मेहनत का नतीजा मानना सही नहीं है, कई बार ये शरीर की गंभीर समस्या या एनीमिया का संकेत भी हो सकता है। एनीमिया यानी शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होना। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है, जो शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से होने शरीर के हर हिस्से तक ठीक तरीके से ऑक्सीजन युक्त रक्त नहीं पहुंच पाता है, जिसके कारण कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। महिलाओं और किशोरियों में ये समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती रही हैं। किशोरियों में मासिक धर्म के कारण आयरन की जरूरत और बढ़ जाती है। भोजन में आयरन की कमी, शरीर में आयरन का ठीक से अवशोषण न होने, संक्रमण या लगातार रक्तस्राव जैसी समस्याएं इसकी वजह बन सकती हैं। छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो सकते हैं, इसलिए सभी लोगों में एनीमिया के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सावधान: बच्चों में ये 4 बदलाव दिखें तो करा लें खून की जांच, कहीं ये एनीमिया की तरफ इशारा तो नहीं? #HealthFitness #National #AnemiaInTeenagers #AnemiaSymptomsInAdolescents #IronDeficiencyInTeens #LowHemoglobin #किशोरोंमेंएनीमिया #बच्चोंमेंखूनकीकमी #एनीमियाकेलक्षण #खूनकीकमीकेसंकेत #SubahSamachar