एयर पॉल्यूशन: किचन से बेडरूम तक भी छिपा हो सकता है प्रदूषण, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन रही हैं दुश्मन

दिवाली के आसपास के दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अधिकतर हिस्सों में वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ना शुरू हो जाता है। इन दिनों दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) अनहेल्दी श्रेणी में बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ पहले से ही लोगों को वायु प्रदूषण के खतरों को लेकर अलर्ट कर रहे हैं। वायु प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाने, प्रदूषण के दिनों में घर के अंदर रहने की सलाह दी जाती रही है। बाहर प्रदूषण बढ़ता है तो हम खिड़की-दरवाजे बंद कर लेते हैं, एयर फ्रेशनर छिड़कते हैं और अगरबत्ती या धूप जलाकर घर को खुशबूदार बनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन चीजों से आप घर को साफ और महकदार बना रहे हैं, वे ही घर की हवा को प्रदूषित कर सकती हैं इतना ही नहीं कई अध्ययनों में अलर्ट किया जाता रहा है कि बाहर के प्रदूषण से कहीं ज्यादा खतरनाक घर के भीतर का प्रदूषण हो सकता है, जिसे लेकर भी सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 15:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एयर पॉल्यूशन: किचन से बेडरूम तक भी छिपा हो सकता है प्रदूषण, रोज इस्तेमाल की ये चीजें बन रही हैं दुश्मन #HealthFitness #National #IndoorAirPollution #IndoorAirQuality #HouseholdAirPollution #KitchenAirPollution #घरकेअंदरवायुप्रदूषण #इंडोरएयरपॉल्यूशन #घरकीहवा #घरमेंजहरीलीहवा #SubahSamachar