Una News: आईटीआई ऊना में नौ मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

ऊना। आईटीआई ऊना में युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के सुनहरे अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से नौ मार्च को अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों में अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप मेले में विभिन्न नामी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मेकेनिक ट्रैक्टर, डीजल मेकेनिक, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक्स, कोपा, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर ट्रेडों से कोर्स पूर्ण कर चुके सभी पुरुष व महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के प्रावधानों के अनुसार मानदेय देय होगा। अंशुल भारद्वाज ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों सहित निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 06, 2026, 23:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: आईटीआई ऊना में नौ मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar