Una News: आशु पुरी गोली हत्याकांड मामला, पांच आरोपियों की अंतरिम जमानत पर 12 को होगी सुनवाई
ऊना। ऊना के बहुचर्चित आशु पुरी गोली हत्याकांड मामले में नामजद पांच आरोपियों की अब 12 मार्च को हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की सुनवाई होगी। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई की तारीख 12 मार्च तक टाल दी है। इस मामले में एक आरोपी कौशल पर हत्या और चांद ठाकुर युवा कांग्रेस पार्टी के नेता समेत अन्य तीन आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है । गोलीकांड की रात आशु पुरी को बचाने के दौरान दूसरे पक्ष पर हमला करने के आरोप में चांद ठाकुर सहित अन्य साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। इससे पूर्व जिला न्यायालय ऊना में उसकी जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद उसने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देते हुए चांद ठाकुर को पुलिस जांच में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मृतक के दूसरे साथी आशु कनव समेत अन्य की जमानत याचिका पर भी सुनवाई निर्धारित की गई है। सारूल कपिला की जमानत जिला न्यायालय में रद्द की जा चुकी है, जबकि इसी मामले में आरोपी आकाश का कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके चलते अब इस मामले में चांद ठाकुर समेत तीन आरोपियों की सुनवाई 12 मार्च को होगी। गौर रहे कि 19 नवंबर, 2025 को लालसिंगी क्षेत्र में संतोषगढ़ निवासी आशु पुरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि आशु पुरी पर गोलियां चलाने के बाद उसके साथियों ने प्रतिद्वंद्वी पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मृतक के साथी आकाश निवासी बहडाला सहित सात अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 06, 2026, 23:38 IST
Una News: आशु पुरी गोली हत्याकांड मामला, पांच आरोपियों की अंतरिम जमानत पर 12 को होगी सुनवाई #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
