Auraiya Accident: काल बनकर दौड़ा वाहन, बंबा में गिरे दो सगे भाइयों की मौत, पिता बोले-मेरे दोनों बेटे छीन लिए

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र में भीखेपुर-जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई बाइक समेत इकबालपुर बंबा में गिर गए। रात भर पानी में पड़े रहने से दोनों की हालत बिगड़ गई। सुबह राहगीरों ने उन्हें पानी में पड़ा देखा, तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी अयाना में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने छोटे भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े भाई चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई। अयाना थाना क्षेत्र के भौतापुर निवासी अभिषेक(23) पुत्र सतीश बाबू गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya Accident: काल बनकर दौड़ा वाहन, बंबा में गिरे दो सगे भाइयों की मौत, पिता बोले-मेरे दोनों बेटे छीन लिए #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #AuraiyaRoadAccident #AyanaPoliceNews #TwoBrothersKilledInAccident #HitAndRunAuraiya #SubahSamachar