Auraiya: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में कार टकराने से पिता-पुत्र की मौत, परिजन मथुरा के लिए रवाना

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की भोर दिबियापुर निवासी व्यवसायी परमहंस पांडेय और उनका बेटा पुष्पेंद्र दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी के परिजन मथुरा के लिए रवाना हो गए। वहीं, घर में मौत की सूचना के बाद कोहराम मच गया। मथुरा बलदेव थाना क्षेत्र के बरौली गांव (माइलस्टोन 136) के पास तड़के करीब तीन बजे सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस के पीछे अनियंत्रित किआ कार इतनी तेजी से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए दौड़े।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 08:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस में कार टकराने से पिता-पुत्र की मौत, परिजन मथुरा के लिए रवाना #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar