Auraiya: युवक ने मोबाइल गिरवी रख पी शराब, फिर पत्नी से हुआ विवाद, नन्हीं पलक को मारा थप्पड़, मेडिकल कॉलेज रेफर
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गुरखुंदा में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी को बेरहमी से पीट दिया। बच्ची की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, गुरखुंदा निवासी सुवेंद्र जाटव पुत्र परशुराम का अपनी पत्नी सुमन के साथ दो बीघा कृषि भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुवेंद्र को शराब की गंभीर लत है और वह आए दिन नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 11:44 IST
Auraiya: युवक ने मोबाइल गिरवी रख पी शराब, फिर पत्नी से हुआ विवाद, नन्हीं पलक को मारा थप्पड़, मेडिकल कॉलेज रेफर #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
