औरैया: दो बच्चों की मां ने फंदे से लटककर दी जान, 14 साल पहले हुई थी शादी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
औरैया शहर के मोहल्ला बनारसी दास में शुक्रवार सुबह दो बच्चों की मां ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद मायके पक्ष को जानकारी दी। परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की 14 साल पहले शादी हुई थी। बिहार के जनपद पटना के फतुहा निवासी निर्मला (40) की शादी 14 साल पहले शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी मुकेश के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की रात खाने के बाद सोने चले गए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन ने निर्मला का शव फंदे से लटका मिला। शव देख बच्चों व पति का रो-रोकर बुहाल हाल हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 11:26 IST
औरैया: दो बच्चों की मां ने फंदे से लटककर दी जान, 14 साल पहले हुई थी शादी, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Crime #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
