नोएडा: यमुना हुई मैली, सात दिन में 27 फीसदी बढ़ा बीओडी; तिलवाड़ा के पास पानी से आ रही दुर्गंध
छठ पूजा से पहले यमुना के पानी की गुणवत्ता चिंता बढ़ा रही है। तिलवाड़ा गांव के पास नदी के पानी का रंग हल्का काला दिखाई दे रहा है और उससे दुर्गंध भी आ रही है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) की उपलब्ध जांच रिपोर्ट के अनुसार, 21 से 28 सितंबर के बीच एक सप्ताह में पानी में जैविक प्रदूषण का संकेत देने वाला बीओडी स्तर 14.2 से बढ़कर 18 मिलीग्राम प्रति लीटर हो गया। वहीं, सीओडी 73.6 से बढ़कर 84.8 मिलीग्राम प्रति लीटर पहुंच गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 10:18 IST
नोएडा: यमुना हुई मैली, सात दिन में 27 फीसदी बढ़ा बीओडी; तिलवाड़ा के पास पानी से आ रही दुर्गंध #SubahSamachar
