Auraiya: पीएनबी में आपातकाल सा माहौल, सायरन बजते ही मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल पहुंची, जांच में खुला यह राज
औरैया जिले में कानपुर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बुधवार सुबह अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया। शांत सुबह में सायरन की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। सायरन बजने के कारण शाखा के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया गया। काफी देर तक जांच-पड़ताल के बाद भी जब कारण स्पष्ट नहीं हुआ, तो बैंक शाखा प्रबंधक को तत्काल सूचना देकर बुलाया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 09:39 IST
Auraiya: पीएनबी में आपातकाल सा माहौल, सायरन बजते ही मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल पहुंची, जांच में खुला यह राज #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
