Auraiya: घर के बाहर फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव, मौत की वजह बनी रहस्य
औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर में शनिवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने गांव निवासी युवती का शव घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य संकलित करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, जिससे मामला अभी रहस्यमय बना हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:38 IST
Auraiya: घर के बाहर फंदा लगाकर युवती ने की आत्महत्या, नीम के पेड़ से लटका मिला शव, मौत की वजह बनी रहस्य #CityStates #Kanpur #Auraiya #AuraiyaNews #AuraiyaCrimeNews #SubahSamachar
