आजमगढ़: पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या, नट बस्ती के पास बाहा में मिला शव; रात में घर नहीं आया था
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव में नट बस्ती के पास बाहा में पड़ा मिला। युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक की पहचान गौरी गांव निवासी शाहरुख खान (30) पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, शाहरुख बोल नहीं पाता था। वह पाव रोटी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसकी हत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:19 IST
आजमगढ़: पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या, नट बस्ती के पास बाहा में मिला शव; रात में घर नहीं आया था #CityStates #Crime #Varanasi #Azamgarh #GauriVillage #ShahRukhKhan #MurderCase #BrutalMurder #ThroatSlitting #GambhirpurPolice #SubahSamachar
