कन्नौज: महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर रात तालग्राम रोड स्थित पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी सर्वेश बाथम (42) के पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी छिबरामऊ में भर्ती कराया गया है। ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (60) का बेटा अनुज राजस्थान के हनुमान गढ़ी में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 10 दिन पहले अनुज साथ में काम करने वाले तालग्राम के बेहटा खास के सर्वेश की पत्नी को साथ लेकर चला गया। मंगलवार रात सर्वेश ने अनुज की मां को पेट्रोल डालकर दिया गया था, जिसमें वह झुलस गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 06:19 IST
कन्नौज: महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस समेत ये सामान बरामद #CityStates #Crime #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #SubahSamachar
