Una News: भदसाली बस हादसे में चालक-परिचालक पर मामला दर्ज

ऊना। हरोली उपमंडल के भदसाली में बुधवार को हुए बस हादसे के मामले में पुलिस ने निजी बस के चालक और परिचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में बस से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार बुधवार दिन के समय होशियारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस भदसाली पहुंची। इसी दौरान बस की पिछली खिड़की-दरवाजे से भीष्म सिंह पुत्र चौकस राम निवासी गांव भदसाली नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक रणजीत सिंह और परिचालक दीपक कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। चालक और परिचालक से पूछताछ की गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 00:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: भदसाली बस हादसे में चालक-परिचालक पर मामला दर्ज #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar