राजस्थान: नागदी बांध में समाई तेज रफ्तार कार, युवक की डूबने से मौत; तलाशी में मिले 10 लाख रुपये नकद

भीलवाड़ा के जहाजपुर थाना क्षेत्र में नागदी बांध के खतरनाक मोड़ पर बीती देर रात एक बेकाबू तेज रफ्तार कार पानी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि पुलिस और ग्रामीणों ने दूसरे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस को तलाशी के दौरान कार से 10 लाख रुपये नकद मिले, जिन्हें सुरक्षित बचाए गए युवक को सौंप दिया गया। भोपाल से मकराना की यात्रा पर थे युवक हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान अनीश के रूप में हुई है, वहीं उसके साथी वसीम को सुरक्षित बचा लिया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार अनीश और वसीम मूर्ति बनाने का काम करते हैं। वे दोनों कार से भोपाल से मकराना की तरफ जा रहे थे और अपने साथ व्यापारिक काम के लिए नकदी ले जा रहे थे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जहाजपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें-राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव: दोपहर तीन बजे तक बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान, जयपुर में 49.45 प्रतिशत वोट पड़े नागदी बांध के डेंजर मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं ग्रामीणों ने बताया कि नागदी बांध के इस विकट मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बीते 22 अक्तूबर को भी इसी खतरनाक स्थान पर एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर बांध के पानी में जा गिरा था, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दुर्घटना संभावित मोड़ पर बार-बार हादसों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर इसे सही कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राजस्थान: नागदी बांध में समाई तेज रफ्तार कार, युवक की डूबने से मौत; तलाशी में मिले 10 लाख रुपये नकद #CityStates #Rajasthan #Bhilwara #SubahSamachar