बीएचयू पीएचडी: दो से चार नवंबर के बीच जारी होंगे कॉल लेटर, प्रवेश की संशोधित समय-सारिणी जारी; जानें डिटेल
बीएचयू में पीएचडी प्रवेश की संशोधित समय-सारिणी जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों के कॉल लेटर दो से चार नवंबर के बीच जारी किए जाएंगे। 12 नवंबर से दस्तावेज सत्यापन और 17 से 27 नवंबर तक साक्षात्कार लिया जाएगा। 28 नवंबर से 17 दिसंबर तक रिजल्ट जारी कर ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों को 18 दिसंबर को संबंधित विभागीय शोध समिति (डीआरसी), संकाय शोध समिति (सीआरसी) या स्कूल शोध समिति (एसआरसी) के सामने रिपोर्ट करना होगा। विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक, दिव्यांग अभ्यर्थियों के दस्तावेज के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया 12 नवंबर को होगी। अन्य शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार 17 से 27 नवंबर के बीच होंगे। बीएचयू में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया छह से 25 अक्तूबर तक निर्धारित थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया की तैयारी करने की सलाह दी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 30, 2026, 10:16 IST
बीएचयू पीएचडी: दो से चार नवंबर के बीच जारी होंगे कॉल लेटर, प्रवेश की संशोधित समय-सारिणी जारी; जानें डिटेल #CityStates #Varanasi #Bhu #BanarasHinduUniversity #PhdAdmission #BhuPhd #CallLetter #AdmissionSchedule #RevisedSchedule #SubahSamachar
