चंडीगढ़ ट्राईसिटी मौसम अपडेट: बादल-हवा से राहत, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी में मंगलवार को माैसम में बदलाव आ गया। सुबह से आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चली। सूरज न निकलने के चलते माैसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। हालांकि बीते 24 घंटों में इसमें 0.2 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई लेकिन दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसा दिया। न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा। इसमें भी पिछले 24 घंटों के दौरान 1.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 14:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




चंडीगढ़ ट्राईसिटी मौसम अपडेट: बादल-हवा से राहत, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी #CityStates #Chandigarh-punjab #ChandigarhMausam #RainAlertInChandigarh #WeatherUpdate #ChandigarhNewsInHindi #LatestChandigarhNewsInHindi #ChandigarhHindiSamachar #SubahSamachar