Video: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं के मॉडलों को सराहा

चिनहट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़े मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार और विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि गुप्ता ने अवलोकन किया। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान छात्राओं को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और नए प्रयोगों के लिए प्रेरित किया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्राओं के मॉडलों को सराहा #SubahSamachar