अंबेडकरनगर: 104 ईसीसीई एजुकेटर्स को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

अंबेडकरनगर: कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में 104 ईसीसीई एजुकेटर्स को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में विधायक कटेहरी धर्मराज निषाद नवचयनित एजुकेटर्स को विद्यालयों में निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने, बच्चों को रुचिकर, सहज और प्रभावी तरीके से शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में बच्चों को उचित शैक्षिक वातावरण और सीखने के अनुकूल अवसर उपलब्ध कराना उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने सभी नवचयनित एजुकेटर्स से विकसित भारत-2047 की कार्ययोजना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी वैभव मिश्रा ने कहा कि बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में गीतों, कहानियों, कला और क्राफ्ट के माध्यम से पढ़ाने का जो बीड़ा मिला है। उसे बखूबी पूरा करें। इस दौरान बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अंबेडकरनगर: 104 ईसीसीई एजुकेटर्स को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र #SubahSamachar