Haryana: कांग्रेस नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी, वॉयस मैसेज में मांगे 5 करोड़; कहा-परिवार को मार देंगे

पानीपत सेक्टर-18 निवासी कांग्रेस नेता सचिन कुंडू से विदेशी नंबर से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एक बार कॉल न उठाने पर उनके नंबर पर व्हाट्सएप वॉयस मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये मांगे गए हैं। पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। सचिन कुंडू पानीपत में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वह ग्रामीण विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। उधर, धमकी भरी कॉल आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस नंबर से कॉल आई थी उसकी जांच की जा रही है। सचिन कुंडू ने थाना सेक्टर 13-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। उनके नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई। लेकिन, वह कॉल नहीं उठा पाए। इसके बाद शाम को चार बजकर 12 मिनट पर उनके व्हाट्सएप वॉयस मैसेज आया जिसमें पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया। सचिन कुंडू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 09:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haryana: कांग्रेस नेता को रोहित गोदारा गैंग की धमकी, वॉयस मैसेज में मांगे 5 करोड़; कहा-परिवार को मार देंगे #CityStates #Haryana #Panipat #RohitGodaraGang #CongressLeaderThreatened #SubahSamachar