चक्रवात अर्नब LIVE: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास यानम के नजदीक चक्रवात 'अर्नब' के तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारियों ने इस बारे में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सूचित किया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को इस गंभीर चक्रवाती तूफान की गतिविधियों के बारे में अधिकारी लगातार अपडेट दे रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, तट से टकराने की यह प्रक्रिया सुबह 4 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद भी बारिश और तेज हवाएं जारी रहने की आशंका है। चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक तूफान तट को पार न कर ले, वे अपने घरों के अंदर ही रहें। अधिकारियों ने लोगों से प्रभावित क्षेत्रों में अपनी यात्रा टालने का आग्रह किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 00:38 IST
चक्रवात अर्नब LIVE: आंध्र प्रदेश के तट से टकराईं ऊंची समुद्री लहरें, कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट #IndiaNews #National #CycloneArnab #AndhraPradesh #Odisha #HeavyRainAlert #SubahSamachar
