Noida News: मुख्य मार्ग बंद होने से सोसाइटी के लोग परेशान
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेनो वेस्ट के जलपुरा स्थित कृष्णा एलीट सोसाइटी के मुख्य मार्ग पर रुकावट और जलभराव के कारण निवासियों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क पर मिट्टी और पत्थरों के ढेर के कारण सोसाइटी का एकमात्र रास्ता बंद हो गया है। इसके चलते दोपहिया वाहनों को और पैदल चलने वाले लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। निवासियों ने बताया कि इस समस्या से बच्चों के स्कूल जाने, बुजुर्गों और मरीजों के आने-जाने के साथ-साथ रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी हो रही है। बारिश के बाद हालात और खराब हो गए हैं, जिससे सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगी है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि उन्होंने बड़ी उम्मीदों के साथ यहां घर खरीदे थे, लेकिन अब बुनियादी सुविधाओं की कमी और बंद रास्ते के कारण उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। अगर समय रहते रास्ता नहीं खुला तो किसी भी आपात स्थिति में गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 03, 2026, 20:54 IST
Noida News: मुख्य मार्ग बंद होने से सोसाइटी के लोग परेशान #Gfds #SubahSamachar
