Noida News: बाइक सवार ने युवक से मोबाइल झपटा
नोएडा। सेक्टर-76 में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइन छीन लिया। वहीं मामूरा में कमरे से चोर लैपटाप ले गया। दोनों मामलों में संबंधित कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। फर्रूखाबाद नारायणा मऊ के रहने वाले प्रवल गंगवार नोएडा के मामूरा गांव स्थित प्रथम होम्स पीजी में रहते हैं। वह प्राइवेट कंपनी कार्यालय में नौकरी करते हैं। 23 मई की रात को सोते समय चोरों ने पीजी के कमरे से लैपटाप चुरा लिया। वहीं नोएडा सेक्टर 76 आदित्य कासा सोसायटी में रहने वाले विजय कुमार 24 अप्रैल को सोसायटी के पास घूम रहे थे। बाइक सवार बदमाश मोबाइल झपट ले गए। कुछ दूरी पर लोगों ने बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। आरोप है कि विजय का मोबाइल अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने सेक्टर 113 थाने में मामला दर्ज कराया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 16:45 IST
Noida News: बाइक सवार ने युवक से मोबाइल झपटा #Gfds #SubahSamachar
