Meerut News: हारे के सहारे आजा, श्याम बाबा ने भक्तों को झुमाया

हारे के सहारे आजा, श्याम बाबा ने भक्तों को झुमाया..भव्य श्रृंगार और पुष्पवर्षा से सजा श्याम दरबार..भावपूर्ण भजनों से श्याम प्रेमियों ने देर तक कीर्तन में लगाए जयकारेमाई सिटी रिपोर्टर मेरठ।अक्तूबर माह की शुरुआत की शाम शहर के श्याम प्रेमियों के लिए यादगार बन गई। राधा गोविंद मंडप गढ़ रोड में श्री श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से तृतीय श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें बाबा श्याम का भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार कोलकाता और चांदनी के फूलों से किया गया। श्रृंगार प्रशांत वर्मा के हाथों किया गया।संकीर्तन में अभिषेक बंसल नेश्याम घर आया जी और अबकी ग्यारस पे बुलाल्यो बाबा जैसे भजनों से श्याम प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आईं वैष्णवी शर्मा ने भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। वहीं मेरठ के अक्षित वशिष्ठ ने हारे के सहारे आजा भजन प्रस्तुत कर पूरे कीर्तन को बाबा के नाम समर्पित कर दिया।कार्यक्रम में विशेष श्रृंगार, पुष्पवर्षा और श्याम रसोई आकर्षण का केंद्र रहे। संकीर्तन के सफल आयोजन में श्याम अभिषेक बंसल, सौरभ अग्रवाल, मयंक वृत्ता, विपुल शर्मा, अक्षित दीक्षित, सक्षम जिंदल, दीपक मोमलिंदला, सलोनी बंसल और अंशिका रागी रामा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन हर्ष दुबे ने किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 04, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Dhaarmik



Meerut News: हारे के सहारे आजा, श्याम बाबा ने भक्तों को झुमाया #Dhaarmik #SubahSamachar