Sant Kabir Nagar News: बाउंड्री टूटने से प्राथमिक विद्यालय में बैठते हैं अराजत तत्व

धर्मसिंहवा। नगर पंचायत के रजउर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल टूट जाने के कारण विद्यालय में अराजक तत्वों के बैठ रहे हैं। इसकी शिकायत विद्यालय परिवार की तरफ से की जा रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि नशा करने वाले आपत्तिजनक वस्तु छोड़कर चले जाते हैं, जिसे सुबह हटाना पड़ता है।प्राथमिक विद्यालय रजउर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल लगभग एक वर्ष पहले टूट कर गिर गई है विद्यालय में आए दिन अराजक तत्वके लोग रात में बैठकर नशा करते हैं और आपत्तिजनक के समान विद्यालय परिसर में ही छोड़ जाते हैं, जिसे सुबह आकर साफ करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बाउंड्रीवॉल मरम्मत कराए जाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से बात की गई, लेकिन बाउंड्रीवॉल नहीं बन पा रहा है। बाउंड्रीवॉल बन जाती तो विद्यालय परिसर सुरक्षित रहता। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों के ऊपर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी आशुतोष ओझा ने बताया कि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल के टूटने की जानकारी उन्हें है। विद्यालय का एक भवन पूर्णतया जर्जर है, जिसकी नीलामी भी होनी है। सभी कार्रवाई करने के उपरांत विद्यालय के कायाकल्प का आगणन कराकर विद्यालय को सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ बाउंड्रीवॉल भी तैयार करा दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 23:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SANTKABIRNAGAR NEWS



Sant Kabir Nagar News: बाउंड्री टूटने से प्राथमिक विद्यालय में बैठते हैं अराजत तत्व #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar