Hamirpur (Himachal) News: प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. एसके शर्मा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

पालमपुर (कांगड़ा)। बागवानी विज्ञान के क्षेत्र में अपने जीवन के कई दशक समर्पित करने वाले पालमपुर के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रो. एसके शर्मा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सोसायटी फॉर हॉर्टीकल्चरल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (एसएचआरडी) द्वारा बागवानी विज्ञान में अनुसंधान और विकास के लिए प्रदान किया गया।रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में आयोजित चतुर्थ बागवानी शिखर सम्मेलन सह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान 28 जनवरी 2026 को प्रो. एसके शर्मा को इस पुरस्कार से नवाजा गया। यह अवार्ड उनके अटूट समर्पण, वैज्ञानिक दूरदृष्टि और भारतीय बागवानी के सतत विकास में उनके अमूल्य योगदान का प्रतीक है।प्रो. एसके शर्मा ने अपने लंबे अकादमिक और प्रशासनिक करियर में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। वह राजस्थान के कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री, झालावाड़ संस्थापक डीन रहे हैं। इसके अलावा डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, सोलन में निदेशक अनुसंधान रहे हैं। उन्हें विशेष रूप से शुष्क क्षेत्र बागवानी, फल फसल अनुसंधान और संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए जाना जाता है। प्रो. शर्मा के मार्गदर्शन में आज के दौर के कई प्रमुख वैज्ञानिक, शिक्षक और विद्यार्थी तैयार हुए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 28, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. एसके शर्मा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar