बरेली: साहब! मेरा बच्चा गंभीर बीमार है... मैं कैसे कर पाऊंगी जनगणना में ड्यूटी; पर्चे लेकर पहुंच रहे कर्मचारी

बरेली में जनगणना की ड्यूटी लगते ही सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। किसी के घर में गंभीर बीमार बच्चा है तो कोई खुद बीमारी से जूझ रहा है। किसी को इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं तो कोई पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला दे रहा है। ऐसे में 16 नवंबर से शुरू होने वाली जनगणना में ड्यूटी से राहत पाने के लिए कर्मचारियों ने प्रयास तेज कर दिए हैं। विकास भवन में इन दिनों ड्यूटी कटवाने वालों की भीड़ जुट रही है। कर्मचारी हाथों में मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर के पर्चे लेकर अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बयां कर रहे हैं। दरअसल, जिले में जनगणना कार्य को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में 16 नवंबर से जनगणना का काम शुरू होना प्रस्तावित है। इसके लिए अलग-अलग विभागों से कर्मचारियों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनगणना के तहत निर्धारित क्षेत्र में घरों और परिवारों से संबंधित जानकारियां जुटाने के साथ ही संबंधित विवरण दर्ज किया जाएगा। इस काम को समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कर्मचारियों को निर्धारित क्षेत्रों में जाकर जिम्मेदारी निभानी होगी। ऐसे में ड्यूटी से छूट मांगने वाले कर्मचारियों के आवेदनों की जांच भी महत्वपूर्ण हो गई है। इसके लिए विभिन्न सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी आदेश जारी होने के बाद अब उन कर्मचारियों की मुश्किलें सामने आने लगी हैं, जो किसी न किसी वजह से इस जिम्मेदारी को निभाने में असमर्थता जता रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 17:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: साहब! मेरा बच्चा गंभीर बीमार है... मैं कैसे कर पाऊंगी जनगणना में ड्यूटी; पर्चे लेकर पहुंच रहे कर्मचारी #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Census #Employees #Illness #Health #CensusDuty #SubahSamachar