Haridwar News: हार्डवेयर की दुकान में घुसकर नकदी, सामान उड़ाया
फोटो - कनखल कोतवाली क्षेत्र की घटना, सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी- दुकान के कैमरों की वायर काटी, फिर दिया वारदात को अंजाम संवाद न्यूज एजेंसी हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर कलां में जियापोता मार्ग स्थित एक हार्डवेयर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए वारदात को अंजाम दिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की वायर काटने के साथ ही डीवीआर की सेटिंग बिगाड़ने के बाद वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगालते हुए जांच में जुटी है।पुलिस के अनुसार, जमालपुर कलां निवासी बाइक मैकेनिक अजमुद्दीन अंसारी के बेटे तोहिद अंसारी की जमालपुर कलां में जियापोता व गाड़ोवाली जाने वाले मार्ग पर खोखरा के पास हीरा के नाम से हार्डवेयर की दुकान है। तोहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की रात अपनी दुकान अंदर घर लौट गए थे। तीन नवंबर की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। गल्ले का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखी आढ़ती को देने के लिए 3.50 लाख की रकम गायब मिली। दुकान में लगी एलसीडी, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। तोहिद के मुताबिक, आरोपी छत पर बनी ममटी के जरिये अंदर घुसे। छत पर देखा तो ममटी की टीनशेड उखड़ी पड़ी थी। गेट पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। उन्होंने योगी विहार में रहने वाले एक शख्स पर शक जाहिर किया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
Haridwar News: हार्डवेयर की दुकान में घुसकर नकदी, सामान उड़ाया #EnteredAHardwareStoreAndMadeOffWithCashAndGoods #SubahSamachar
