Kangra News: सिटी में आज खास

शिविरटीबी जांच- स्वास्थ्य खंड भवारना के तहत परौर में टीबी मुक्त अभियान के तहत सुबह 10 बजे से शिविर शुरू होगा।धार्मिककथा समापन-आलमपुर के साई में नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार को सुबह नौ बजे से समापन कार्यक्रम होगा।यज्ञानुष्ठान-वेद मंदिर योल में चार वेदों का यज्ञानुष्ठान पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा। स्वामी राम स्वरूप अर्थवेदानुकूल मंत्रों की व्याख्या करेंगे।भंडारा-सोमवती अमावस्या पर तर्पण परमार्थ गऊ सदन वटाहण (पंचरूखी) में दोपहर 12 बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कार्यशाला मॉक ड्रिल-ज्वालामुखी मंदिर में आपदा प्रबंधन को लेकर सुबह 10 बजे से मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।1:00 बजे- विधि एवं न्याय मंत्रालय के तत्वावधान में धर्मशाला कॉलेज के ऑडिटोरियम में क्षेत्रीय कार्यशाला पूर्वाह्न 1:00 बजे से किया जाएगा।रोजगारसाक्षात्कार-निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 80 पद भरने के लिए उप रोजगार कार्यालय इंदौरा में पूर्वाह्न 11 बजे से पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे।काम की बातबिजली बंद-विद्युत उपमंडल मैक्लोडगंज के तहत आने वाली विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 15 जून को मेन स्क्वायर, नोरोजी रोड, धर्मकोट रोड, भागसू रोड और जोगीवाड़ा रोड में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।बिजली बंद- विद्युत उप-मंडल धर्मशाला-2 के तहत लाइनों के रख-रखाव कार्य के कारण 15 जून को 250 केवीए पूल्ड आवास चेलियां के क्षेत्र में सुबह 10 से शाम 5 बजे या कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 21:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: सिटी में आज खास #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar