लॉरेंस के नाम पर धमकाया: अस्पताल मालिक से 20 करोड़ की मांगी रंगदारी, अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई थी कॉल
दिल्ली पुलिस ने बाहरी दिल्ली के निहाल विहार स्थित एक निजी अस्पताल के मालिक को जान से मारने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल के मालिक शिकायतकर्ता शकील सैफी को तीन नवंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से सोशल मीडिया के जरिए रंगदारी की मांग की गई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान अनिल पंडित के रूप में बताई और दावा किया कि उसने अस्पताल मालिक की रेकी की है। पुलिस के अनुसार, उसने रकम का इंतजाम करने के लिए 24 घंटे का समय दिया और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से जुड़ा हुआ बताया। सैफी ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें एक दिन पहले यानी दो नवंबर को उसी नंबर से धमकी भरा वॉयस मैसेज मिला था। निहाल विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस फोन करने वाले की पहचान, कथित गिरोह से उसके संबंध और रंगदारी मांगने के पीछे के मकसद सहित विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व अपराध शाखा को भी लगाया गया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 13:32 IST
लॉरेंस के नाम पर धमकाया: अस्पताल मालिक से 20 करोड़ की मांगी रंगदारी, अंतरराष्ट्रीय नंबर से आई थी कॉल #CityStates #DelhiNcr #Delhi #DelhiPolice #LawrenceBishnoi #Extortion #SubahSamachar
