Noida News: बाइक और 20 हजार रुपये चोरी
ग्रेटर नोएडा। चार मूर्ति अंडरपास के पास चोर एक बाइक और 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। गांव श्योराजपुर निवासी जमील ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी बाइक से चार मूर्ति अंडरपास के पास पहुंचे थे। बाइक खड़ी करते समय चाबी गलती से उसी में लगी रह गई। इसी दौरान वह कबूतरों को दाना डालने चले गए। इस बीच एक अज्ञात युवक मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। बाइक पर काले रंग का एक बैग भी रखा था। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित जरूरी दस्तावेज और 20 हजार रुपये नकद रखे थे। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 31, 2026, 13:43 IST
Noida News: बाइक और 20 हजार रुपये चोरी #Gfds #SubahSamachar
