Una News: बुक शॉप में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत लालूवाल में स्थित एक बुक शॉप पर मारपीट और छीना-झपटी को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से अखिलेश निवासी मोहल्ला भौरा साहिब, आनंदपुर साहिब ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बुधवार को लालूवाल स्थित अपनी बुक शॉप पर मौजूद था। इसी दौरान राम सिंह निवासी दुलैहड़ दुकान में आया और उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उसकी जेब से 10,800 रुपये भी छीन लिए तथा दुकान में तोड़फोड़ की। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि किताबों के बिल में अधिक राशि वसूलने को लेकर दुकानदार से बहस हो गई। आरोप है कि बहस के बाद दुकानदार ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 00:11 IST
Una News: बुक शॉप में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
