Noida News: आम्रपाली गोल्फ होम्स के चार बच्चों ने जीते पदक
फोटोग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के चार बच्चों ने इंडो-नेपाल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सोसाइटी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में दो बच्चों ने स्वर्ण और दो ने कांस्य पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में रश्मिका सिंह और द्विज सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि दिव्यांका और अर्जुन श्रीवास्तव ने कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि अपने नाम की। एओए अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने बताया कि सोसाइटी में खुशी का माहौल है। सोसाइटी के निवासियों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि बच्चे आगे भी विभिन्न चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 20:12 IST
Noida News: आम्रपाली गोल्फ होम्स के चार बच्चों ने जीते पदक #FourChildrenFromAmrapaliGolfHomesWonMedals #SubahSamachar
