G7 Summit France Live: करीब एक घंटे बाद पीएम मोदी का आगमन; चीन के बढ़ते निर्यात और यूरोपीय मुद्दों पर भी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के एवियन में आज से शुरू हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह उनकी दो देशों की यात्रा का तीसरा चरण है। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत करेंगे। मोदी शिखर सम्मेलन के एक कार्य सत्र में शामिल होंगे। सत्र का विषय 'नई साझेदारी बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण' है। इसमें जी7 देशों के नेता और भागीदार देश शामिल होंगे। विश्व बैंक तथा अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कई देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की योजना, कार्नी-स्टार्मर से मुलाकात जी7 देशों की बैठक के इतर प्रधानमंत्री कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। वे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मिलेंगे। यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से भी उनकी मुलाकात होगी। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी बातचीत करेंगे। बाद में, वे फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 07:23 IST
G7 Summit France Live: करीब एक घंटे बाद पीएम मोदी का आगमन; चीन के बढ़ते निर्यात और यूरोपीय मुद्दों पर भी चर्चा #World #International #G7Summit2026 #GySummit.G7Countries #TrumpG7 #UsIndiaG7Tensions #WhenIsG7Summit #G7SummitEvianFrance #UsIndiaG7SummitTensions #WhenIsTheG7Summit2026 #SubahSamachar
