Noida News: सेक्टर पी-3 में ग्रीन बेल्ट का विकास कार्य शुरू
- बाउंड्रीवॉल निर्माण का शुभारंभ, सेक्टरवासियों ने जताई खुशीसंवाद न्यूज एजेंसीग्रेटर नोएडा। सेक्टर पी-3 में लंबे समय से अधूरी पड़ी ग्रीन बेल्ट का निर्माण कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया है। ए और बी ब्लॉक के बीच स्थित ग्रीन बेल्ट में बाउंड्री वॉल एवं सुरक्षा जाली लगाने के कार्य की शुरुआत सेक्टरवासियों की मौजूदगी में पूजा-अर्चना और नारियल फोड़कर की गई। सेक्टरवासियों की ओर से काफी समय से मांग उठाई जा रही थी कि ग्रीन बेल्ट को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जाए। समय के साथ यहां लगी तार फेंसिंग कई स्थानों से टूट चुकी थी, जिसके कारण लोग वहां कूड़ा फेकने लगे थे। इससे ग्रीन बेल्ट गंदगी और अव्यवस्था का केंद्र बनती जा रही थी। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अमित भाटी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सेक्टरवासियों को एक सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित ग्रीन बेल्ट मिलेगी। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के पीछे स्थित ग्रीन बेल्ट को भी डी ब्लॉक की ग्रीन बेल्ट की तरह विकसित कराया जाएगा। आरडब्ल्यूए की टीम सेक्टर को सुंदर, व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:44 IST
Noida News: सेक्टर पी-3 में ग्रीन बेल्ट का विकास कार्य शुरू #Gfds #SubahSamachar
