हरिद्वार कुंभ : जिले की सीमा पर 206.08 लाख रुपये की लागत से बनेगा स्वागत द्वार
- कुंभ मेला 2027 - स्वागत द्वार का निर्माण मंडावर चेक पोस्ट छुटमलपुर के पास किया जाएगा।माई सिटी रिपोर्टरहरिद्वार। हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के लिए किए जा रहे कार्य में नारसन के बाद एक और स्वागत द्वार बनाने की योजना जल्द ही मूर्त रूप लेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 72 पर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सीमा पर बनने वाले इस स्वागत द्वार के लिए 206.08 लाख रुपये की अनुमानित लागत को स्वीकृति मिली है। स्वागत द्वार का उद्देश्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को धर्मनगरी के साथ ही प्रदेश की भव्यता से परिचित कराना है। इस परियोजना को अगले छह महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वागत द्वार का निर्माण मंडावर चेक पोस्ट छुटमलपुर के पास किया जाएगा। यह स्थान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए एक मुख्य मार्ग है। कुंभ मेला 2027 के दौरान यह द्वार आकर्षण का केंद्र बनेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 17:15 IST
हरिद्वार कुंभ : जिले की सीमा पर 206.08 लाख रुपये की लागत से बनेगा स्वागत द्वार #HaridwarKumbhMela:AWelcomeGateWillBeBuiltOnTheDistrictBorderAtACostOfLakh #SubahSamachar
