धमतरी: मोबाइल चलाने की बात पर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या की
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई की हत्या का मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम फरसगांव में मोबाइल चलाने की बात को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने कथित तौर पर अपने छोटे भाई पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से छोटे भाई की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया है। मोबाइल चलाने की बात पर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, मृतक कुंदन सोरी 25 अक्टूबर को अपने घर में मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई कैलाश सोरी ने उसे मोबाइल बंद करने और समय बर्बाद नहीं करने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर कैलाश ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से कुंदन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में कुंदन के सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी गांव में फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खल्लारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ और प्रारंभिक कार्रवाई के बाद कैलाश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई जारी पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद फरसगांव सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मामूली बात को लेकर हुए विवाद के हिंसक रूप लेने और युवक की मौत से गांव में शोक का माहौल है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 17:43 IST
धमतरी: मोबाइल चलाने की बात पर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने डंडे से पीटकर छोटे भाई की हत्या की #CityStates #Crime #Chhattisgarh #Dhamtari #DhamtariNews #PoliceNews #CrimeNews #ArrestNews #BrotherNews #MurderNews #SubahSamachar
