Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मी-उमस का डबल अटैक, 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में मौसम का मिला-जुला मिजाज सोमवार को भी जारी रहने की संभावना है। एक ओर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा, वहीं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने छह जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट और दो जिलों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने और लू का असर बढ़ने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, डीग, कोटपूतली-बहरोड़ और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद उमस से कुछ राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी दर्ज की गई। श्रीगंगानगर 44.8 डिग्री सेल्सियस और फलोदी 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहे। वहीं पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने के बावजूद नमी बढ़ने से उमस ने लोगों को परेशान किया। यह भी पढें-Rajasthan News:'साजिश थी और मैं बदनाम हो गया'; 2022 की बगावत पर पहली बार गहलोत ने तोड़ी चुप्पी राजधानी जयपुर में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बावजूद दिनभर उमस बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों तक राज्य में यही स्थिति बनी रहेगी। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि पूर्वी जिलों में स्थानीय स्तर पर आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 08, 2026, 03:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rajasthan Weather News: राजस्थान में गर्मी-उमस का डबल अटैक, 6 जिलों में आंधी-बारिश और 2 में हीटवेव का अलर्ट #CityStates #Jaipur #Rajasthan #RajasthanWeatherToday #HeatwaveAlertRajasthan #RainWarning #JaipurWeather #HumidityInRajasthan #WesternRajasthanHeat #SriGanganagarTemperature #WeatherForecastRajasthan #ThunderstormAlert #RajasthanWeatherUpdate. #SubahSamachar