Himachal Election: जोगिंद्रनगर में जीत के जश्न के बीच सांड का हमला, सात घायल, कई ने भागकर बचाई जान
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में नगर निकाय चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर शाम जीत का जश्न उस समय अफरातफरी में बदल गया, जब एक हिंसक सांड ने भीड़ पर हमला कर दिया। घटना पुलिस थाना के समीप स्थित राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के मुख्य गेट के पास हुई। सांड के हमले में सात लोग घायल हो गए, जबकि मौके पर मौजूद चुनाव ड्यूटी कर्मचारी और पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम आने के बाद प्रत्याशी और समर्थक जश्न मना रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 17, 2026, 20:07 IST
Himachal Election: जोगिंद्रनगर में जीत के जश्न के बीच सांड का हमला, सात घायल, कई ने भागकर बचाई जान #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Mandi #HimachalElection2026 #SubahSamachar
