हिमाचल: चिट्टे के सेवन से 12 फीसदी बढ़ गए एचआईवी पॉजीटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले
चिट्टे का सेवन करने वाले एचआईवी की चपेट में आ रहे हैं। पहले नशेड़ी मुंह से चिट्टे का सेवन करते थे लेकिन अब सिरिंज का साझा इस्तेमाल करने से लोग बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं। हिमाचल के 16 से 45 आयु वर्ग के 60 फीसदी युवा बीमारी की चपेट में हैं। बीते साल चिट्टे के सेवन से एचआईवी पॉजीटिव रोगियों का आंकड़ा 7.22 फीसदी था। इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 20 फीसदी तक जा पहुंचा है। नशा मुक्ति केंद्रों और जेलों में भी कैदी इसकी चपेट में है।वर्ष 2024-25 में रोगियों की संख्या 5,897 थी। 2025-26 में यह आंकड़ा बढ़कर 6,490 पहुंच गया है। बीते साल की अपेक्षा मरीजों के आंकड़े में 593 की वृद्धि हुई है। इस बीमारी का सबसे अधिक प्रभाव युवा और कामकाजी उम्र के लोगों पर पड़ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 18:11 IST
हिमाचल: चिट्टे के सेवन से 12 फीसदी बढ़ गए एचआईवी पॉजीटिव मरीज, जानें किस जिले में कितने मामले #CityStates #Shimla #HimachalNews #SubahSamachar
