HPU shimla: नर्सिंग और बीएएमएस के अनुपूरक परिणाम घोषित, अभ्यर्थी ऐसे चेक कर सकेंगे
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने दिसंबर में आयोजित विभिन्न पाठ्यक्रमों की अनुपूरक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष, बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष तथा बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के परिणाम जारी किए हैं। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम 66.66 प्रतिशत रहा। बीएससी नर्सिंग चतुर्थ वर्ष की अनुपूरक परीक्षा में सभी परीक्षार्थी सफल रहे। बीएएमएस चतुर्थ वर्ष अनुपूरक परीक्षा का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वे अपना परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर देख सकते हैं। इसके अलावा महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी परिणाम संबंधी सूचना भेज दी गई है, ताकि विद्यार्थियों को समय पर जानकारी मिल सके।परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित समय में पूर्ण कर परिणाम जारी किए हैं। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 20:55 IST
HPU shimla: नर्सिंग और बीएएमएस के अनुपूरक परिणाम घोषित, अभ्यर्थी ऐसे चेक कर सकेंगे #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HpuShimla #SubahSamachar
