Kotdwar News: व्यावसायिक अवसरों को पहचानें और नवाचार का महत्व समझें

कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत बूटकैंप आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉ. डीएस चौहान ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।कार्यक्रम में एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (ईडीआईआई), अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉ. डीएस चौहान ने उद्यम स्थापना की प्रक्रिया, व्यावसायिक अवसरों की पहचान और स्थानीय संसाधनों के उपयोग के बारे में बताया। कहा कि विद्यार्थी नए विचारों और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के साथ ही दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन पंवार ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि, बागवानी, औषधीय एवं सुगंधित पौधों व स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्यमों की व्यापक संभावनाएं हैं। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 12:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: व्यावसायिक अवसरों को पहचानें और नवाचार का महत्व समझें #IdentifyBusinessOpportunitiesAndUnderstandTheImportanceOfInnovation. #SubahSamachar