Budaun News: ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं किया विदा, आहत युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

बदायूं में ससुरालवालों ने पत्नी को विदा नहीं किया तो युवक ने बृहस्पतिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह पुलिस को सूचना देने के लिए चल दिया। मंडी समिति पुलिस चौकी के बाहर पहुंचा तो बेहोश होकर गिर गया। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। उसको जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती कराया। उसके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की शादी लगभग एक वर्ष पहले बिनावर थाना क्षेत्र की युवती से हुई थी। शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में संपन्न कराई गई थी। युवक ने बताया कि शादी से पहले से ही युवती का अपने बहनोई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते दंपती के बीच अक्सर झगड़ा होता है। यह भी पढ़ें-UP:हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्लांट में प्रबंधक और उप प्रबंधक की हत्या, बदायूं में डबल मर्डर से सनसनी युवक का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी पहली होली मनाने के लिए मायके गई थी। बुधवार को युवक अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर दी और पत्नी को विदा नहीं किया। साढ़ू ने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार सुबह वह बाइक से अपने घर वापस आ रहा था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 12, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: ससुरालवालों ने पत्नी को नहीं किया विदा, आहत युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती #CityStates #Budaun #ManConsumedPoison #Police #LoveAffair #SubahSamachar