Prostate Cancer: नेतन्याहू समेत कई बड़े नेता हो चुके हैं प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, क्यों होती है ये बीमारी?
कैंसर के मामले वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार (24 अप्रैल 2026) को बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का पता चला। कैंसर के शुरुआती चरण का उनका इलाज भी सफलतापूर्वक हो चुका है। अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसारनियमित जांच के दौरान उनके शरीर में एक छोटा सा ट्यूमर पाया गया था जिसके बाद जांच में कैंसर का निदान हुआ था। इजराइली प्रधानमंत्री ने बताया कि साल 2024 में उन्होंने बढ़े हुए बिनाइन प्रोस्टेट के लिए सर्जरी करवाई थी और तब से वे नियमित मेडिकल निगरानी में हैं। हाल ही में हुए चेकअप के दौरान ही ट्यूमर का पता चला था। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अभी ठीक है। नेतान्याहू का शुरुआती चरण के प्रोस्टेट कैंसर के लिए रेडिएशन थेरेपी से इलाज किया गया। हालांकि न तो मेडिकल रिपोर्ट में और न ही नेतान्याहू ने इसको लेकर कोई जानकारी दी है कि यह इलाज कब हुआ था अब लोगों के मन में सवाल ये है कि आखिर प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता क्यों जा रहा है और इससे सुरक्षित कैसे रह सकते हैं
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 11:53 IST
Prostate Cancer: नेतन्याहू समेत कई बड़े नेता हो चुके हैं प्रोस्टेट कैंसर का शिकार, क्यों होती है ये बीमारी? #HealthFitness #National #BenjaminNetanyahuProstateCancer #DavidCameronProstateCancer #JoeBidenProstateCancer #ProstateCancerSymptomsAndCauses #बेंजामिननेतन्याहूप्रोस्टेटकैंसर #प्रोस्टेटकैंसर #पुरुषोंमेंकैंसर #SubahSamachar
