Jaipur News: पहले नहीं मिली अनुमति, फिर बदला फैसला; CJP के प्रदर्शन को जयपुर पुलिस ने दी मंजूरी
नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर जयपुर पुलिस का रुख 24 घंटे के भीतर बदल गया। पहले कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया गया, लेकिन बाद में पार्टी प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद प्रदर्शन को मंजूरी दे दी गई। 15 जून को सीजेपी जयपुर में करेगी प्रदर्शन सोमवार को गवर्नमेंट हॉस्टल स्थित शहीद स्मारक पर CJP का विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि वे युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर जयपुर पहुंच रहे हैं। दरअसल, CJP ने 15 जून को शहीद स्मारक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। प्रारंभिक समीक्षा के बाद जयपुर पुलिस ने कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताते हुए आवेदन को अस्वीकार कर दिया था। पुलिस के इस फैसले पर पार्टी ने नाराजगी जताई और इसे युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास बताया। पुलिस ने प्रदान की अनुमति इसके बाद रविवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी साउथ और पार्टी पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक बैठक हुई। बैठक में प्रदर्शन की रूपरेखा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार सीजेपी ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण और निर्धारित नियमों के तहत आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ कार्यक्रम को अनुमति प्रदान कर दी। ये भी पढ़ें- राजस्थान: इंस्टाग्राम पर दिखी पंडित की रील बनी मुसीबत, तांत्रिक पूजा के नाम पर छात्र से 44 हजार की ठगी कानून-व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम सीजेपी का कहना है कि वह शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट परीक्षा से जुड़े विवादों, बेरोजगारी और युवाओं की समस्याओं को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना चाहती है। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। अब सोमवार को होने वाले इस प्रदर्शन पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 15:42 IST
Jaipur News: पहले नहीं मिली अनुमति, फिर बदला फैसला; CJP के प्रदर्शन को जयपुर पुलिस ने दी मंजूरी #CityStates #Rajasthan #Jaipur #JaipurNews #CjpProtest #AbhijeetDeepke #NeetPaperLeak #JaipurProtestPermission #ShaheedSmarakJaipur #UnemploymentIssue #EducationSystemProtest #JaipurPolice #RajasthanPoliticalNews #SubahSamachar
