Kanpur Accident: ओवरलोड डंपरों की जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर में नौबस्ता एलिवेटेड पुल पर शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। खराब खड़े मौरंग लदे डंपर में पीछे से आ रहा दूसरा डंपर जा घुसा। हादसे में कालपी के छौंक निवासी सगे भाई कमलकांत (27) और दीपक (25) की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई डंपर के केबिन में फंस गए। सूचना मिलते ही ट्रैफिक और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक दोनों को निकालने की कोशिश चलती रही, लेकिन गंभीर रूप से फंसे होने के कारण उन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:12 IST
Kanpur Accident: ओवरलोड डंपरों की जोरदार भिड़ंत, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurRoadAccident #NaubastaFlyoverCrash #TwoBrothersDiedKanpur #SubahSamachar
