कानपुर: भाजपा नेता ने खोली सड़क निर्माण की पोल, डामर सड़क में घटिया काम का आरोप, जेई और ठेकेदार पर गंभीर आरोप

कानपुर के महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भाजपा के पदाधिकारी ने सवाल उठाए हैं। डोमनपुर के भाजपा सेक्टर अध्यक्ष निहाल सिंह ने पुरवामीर से महोली गांव तक बनी करीब 1600 मीटर लंबी डामर सड़क में घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मामले की जांच कराने की मांग की है। http:// निहाल सिंह ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और गुणवत्ता से समझौता हुआ। उन्होंने जेई, ठेकेदार और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत का आरोप भी लगाया। दो दिन पहले निहाल सिंह ने डोमनपुर गांव में बन रही इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए थे। भाजपा के ही पदाधिकारी की ओर से अपनी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने से मामला और चर्चा में आ गया है। हालांकि, सड़क निर्माण में अनियमितताओं और मिलीभगत के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 10:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर: भाजपा नेता ने खोली सड़क निर्माण की पोल, डामर सड़क में घटिया काम का आरोप, जेई और ठेकेदार पर गंभीर आरोप #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurRoadConstructionCorruption #BjpLeaderNihalSingh #SatishMahana #KanpurRoadInvestigation #MaharajpurAsphaltRoadDispute #SubahSamachar