Kanpur: डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां की मौत और बेटा बाल-बाल बचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित जवाहर नाला पर शनिवार की सुबह डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक गिरने से पीछे बैठी महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा बेटा बाल-बाल बच गया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के नई बस्ती लालपुर निवासी अनिल प्रजापति ने बताया कि वह अपनी मां रामश्री (45) पत्नी हरिराम के साथ बाइक से चचेरे भाई की शादी के बाद होने वाली पूजा में शामिल होने हमीरपुर के छानी गांव जा रहा था। जैसे ही जवाहर नाला पर पहुंचे तभी पीछे से डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 12:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kanpur: डंपर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, मां की मौत और बेटा बाल-बाल बचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #SubahSamachar