कानपुर अग्निकांड: आसमान चीरती लपटें और रह-रहकर धमाके, चिंगारी से दहकी थी फैक्टरी; ऐसे बची 12 मजदूरों की जान

कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के विनोबानगर राखी मंडी में शुक्रवार शाम वेल्डिंग के दौरान बाइक के फाइबर प्लास्टिक के पार्ट्स बनाने वाली दो मंजिला फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घनी आबादी के बीच थिनर में आग से तेज धमाके होने लगे। करीब 50 फीट ऊंची लपटों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आने से एक बोरी का गोदाम और एक झोपड़ी भी जलकर राख हो गई। फैक्टरी में काम कर रहे 12 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियों ने करीब आठ घंटे के बाद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया। धुएं के गुबार को लोगों ने चार किलोमीटर दूर से देखा। फिलहाल घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 08:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कानपुर अग्निकांड: आसमान चीरती लपटें और रह-रहकर धमाके, चिंगारी से दहकी थी फैक्टरी; ऐसे बची 12 मजदूरों की जान #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurFireNews #JuhiRakhiMandiFire #FactoryBlastKanpur #SubahSamachar